ब्लॉग आर्काइव

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

गरीबी की परिभाषा

कविताओं का सफ़र
जीवन का हमसफ़र
मिट्टी में खेलते बच्चे
घर हैं जिनके कच्चे
जरा उनके चेहरे को देखो
उनसे जीवन जीना सीखो
मिटटी से सनी है काया
जीवन धुप में कहीं नहीं छाया।
गरीबी की क्या है परिभाषा
दो वक्त की रोटी की अभिलाषा
महलों के सपने न कभी देखे
गांवों की गलियों में हमने सीखे
सपनों की दुनियां बड़ी सुहानी
रातें काटती जहा रूहानी।
बचपन का था एक सपना
मिट्टी का इक घर हो अपना।
महलों के न देखे सपने
सिला दे कोई फटे कपडे।
आंशुओं का शैलाब
जीवन बना अभिशाप
फिर भी नहीं कोई गम
निश्छल निराकार हैं हम ।
✒लोकनाथ सेन "लोकू"
चंडी पारा कोनारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें