ब्लॉग आर्काइव

गुरुवार, 24 दिसंबर 2015

शिक्षाकर्मी शिक्षक कब कहलायेगा

गरीबी क्या है कोई मुझको भी बताये
गरीबी की क्या परिभाषा कोई समझाये।
मैं गरीब हूँ या अमीर कुछ समझ न पाया
शिक्षा कर्मी है नाम हो गया हूँ बदनाम
बिकती है मेरी इज्जत सरे आम
पानठेला होटल और दुकानों में सरेआम
होता हूँ शर्मिंदा हर शाम
करता हूँ पुरे अपने काम
होकर भी बदनाम
कोई बता दे गरीब या अमीर ये समझादे
काम करके वेतन हर माह दिलादे
गरीबों के पास है अन्न, अमीरों के घर धन्न
मेरी स्थिति कोई बतलाये
सही समय पर 2 रोटी दिलाये।
शासन के बड़े हैं चोचले
हमें कहतें है कानों में रुई खोंच ले
संगठन के लाले 15 हमने पाले
उनका घर आलिशान मेरा घर हुआ शमसान।
इंसानों की एक प्रजाति
सबको ज्ञान दे जाती
कोई समझाये मुझको भी
वेतन समय पर क्यों नहीं आती।
डॉक्टर हूँ या हूँ डाकिया
कौन से काम मैंने ना किया
इंतजार रहता है हर पल
बाबू कहता है कल
वो कल ना जाने कब आएगा
शिक्षाकर्मी शिक्षक कब कहलायेगा💀
लोकनाथ सेन "लोकू"
सहा शिक्षक पं
चंडी पारा कोनारी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें