ब्लॉग आर्काइव

शुक्रवार, 8 जनवरी 2016

प्रमाण नहीं,
सम्मान दीखता है ।
ह्रदय से निकला,
वो दर्द दीखता है ।
खरीददार चाहिए,
इंसान भी बिकता है ।
रात आती जाती है,
बात पर बहुत कुछ बाकि है,
कहने को तो सूरज ही डूबा है,
अभी नया सवेरा आना बाकि है ।
मन भ्रमित,
विचार दिग्भ्रमित,
मैं सम्मिलित।
��������������������
शुभ रात्रि।
आंधी में दीप,
बहते रहे शीप,
जले नौदीप।

शब्दों की माला,
कविता मधुशाला,
प्रीत लुभाये,
मीठी बोल सुनाये,
प्यासा प्यास बुझाए।

शब्दों की जो बोली है,
रिस्तो की हंसी ठिठोली है ।
देख बातो के माया जाल,
भुला मैं अपना शब्द ज्ञान ।
लेकर मसाल चल चला मैं,
अनपढ़ अज्ञान बढ़ा मैं ।
शब्दों का मैं दीप जलाऊ,
अशिक्षा का अंधकार हटाउ।

बहुत बड़ा लोचा,
शिक्षाकर्मी ने ये सोचा है,
वेतन के लफड़े बड़े,
होते हैं झगड़े खड़े खड़े ।
पान ठेला और गुमटी डालो,
घर की हालात सम्हालो ।
वेतन न समय पर आएगा,
बीमार आदमी घर में मर जायेगा।
घर की हालात बेकार है,
जिम्मेदार सरकार है ।
कौन रोकेगा, कौन टोकेगा ।

जीवन दौड़

जीवन एक दौड़ है,
पढना इसका आरम्भ ।
पढ़ लिखके क्या बनोगे,
अच्छी नौकरी करोगे ।
नौकरी मिली अब बोलो,
शादी के लिए घूँघट खोलो।
विवाह हुआ अब बच्चों की बारी,
नर्सरी भेजु या आँगन बाडी।
पढ़ लिखकर हुआ बड़ा,
नौकरी की आस लगाये खड़ा।
अधिकारी को घुस खिलाओ,
बेटे की नौकरी लागाओ।
लाखो का दहेज़ जमाओ,
सुंदर शुशील दामाद पाओ।
बुढ़ापे का एक सहारा,
कौन बनेगा अब तूम्हारा ।
बेटी चली ससुराल हुयी परायी,
बीटा भुला जब से बिवीई घर आई।
अब बोलो क्या तुमने पाया,
जीवन भर जो भागम भाग मचाया।
बुढ़ापे का कौन सहारा,
ढाई गज जमीन ही मिल पाया।
✒ अनपढ़ कवि
लोकनाथ सेन

साहित्य से मैं अनजान,
सीखा मैंने देख समसान ।
इंसानियत से इंसान को पहचान,
न जाने कौन है भगवान।
दौड़ रहा है दुनिया हर पल,
माया फैली जग में पलछिन।
कोई न किसी का अपना,
झूठ निकला हर एक सपना।
मैं भी सोचु एक कविता गढ़ु,
शौक नहीं की अनपढ़ दिखूं

लोकनाथ सेन

मन भ्रमित,
विचार दिग्भ्रमित,
मैं सम्मिलित।
��������������������
शुभ रात्रि
✒अनपढ़ कवि
लोकनाथ सेन
मो न 9977580623

अटल मन

कवि संगती,
होती बड़ी दुर्गति,
कवि की माया,
अनपढ़ थर्राया,
मन में घबराया।

शब्दों के बाण,
लगते जैसे त्राण।
मन को मोहे,
शब्दों को नित जोहे,
छंद सोरठा दोहे ।

मन है मेरा,
उर्वित भूपटल,
वादें हैं मेरे,
अविचल अटल,
स्थिर मन अटल।

✒ अनपढ़ कवि
लोकनाथ सेन
मो 9977580623