बहुत बड़ा लोचा,
शिक्षाकर्मी ने ये सोचा है,
वेतन के लफड़े बड़े,
होते हैं झगड़े खड़े खड़े ।
पान ठेला और गुमटी डालो,
घर की हालात सम्हालो ।
वेतन न समय पर आएगा,
बीमार आदमी घर में मर जायेगा।
घर की हालात बेकार है,
जिम्मेदार सरकार है ।
कौन रोकेगा, कौन टोकेगा ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें