ब्लॉग आर्काइव

मंगलवार, 8 मार्च 2016

जीवन संघर्ष
चरण स्पर्श।
जीवन माया
नश्वर काया।
जीवन आश
होता उपहास।
जीवन भार
मन आभार।
जीवन जन
फैले कणकण।
जीवन जाल
जग जंजाल।
जीवन प्रहार
होते संहार।
जीवन अनंत
कई पंत।
जीवन भान
अनंत अभियान।
जीवन सागर
भरी गागर।
जीवन नाव
धुप और छाव।
जीवन भाव
नहीं ठहराव।
��लोकनाथ सेन

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें